Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तहसीलदार गोरा ने रात्रि चौपाल में सुने जन अभाव -अभियोग

तहसीलदार गोरा ने रात्रि चौपाल में सुने जन अभाव -अभियोग


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार बुधवार को चूरू तहसीलदार अशोक गोरा ने ग्राम पंचायत दूधवामीठा में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुना और समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में बिजली, पानी, ग्रामीण विकास, सड़क, रसद से संबंधित समस्याएं बताईं, जिस पर तहसीलदार गोरा ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को टाइमलाइन निर्धारित कर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सरपंच रणजीत कुमार ने तहसीलदार को सड़क की समस्या से अवगत कराया।
इस मौके पर बीडीओ महेन्द्र कुमार भार्गव, निजी सहायक सुरेश कुमार, पीडब्लयूडी से चंचल, पीएचडी से राजेन्द्र सिंह,, मेडिकल से डॉ हिमांशु सैनी, डिस्कॉम से हर्षित व महावीर सिंह, गिरदावर रामनिवास, पटवारी अशोक सिंह, पशुपालन से डॉ हिमांशु सैनी, वीडीओ सुरेश, कृषि से संजयपाल, शिक्षा विभाग से मोहनलाल व दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश