Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने की जनसुनवाई

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने की जनसुनवाई

-
चुन्नाराम की ढाणी तक सड़क निर्माण की घोषणा
जयपुर टाइम्स
तारानगर(निस )। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने तारानगर विधानसभा क्षेत्र के निकटवर्ती गाँव चुन्नाराम की ढाणी में गुरुवार को जनसुनवाई की जिसमें पानी, बिजली, सफाई, रोशनी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि पर चर्चा हुई। राठौड़ ने आमजन की जनसुनवाई करते हुए उक्त समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। राठौड़ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पानी समस्या के समाधान के लिए अतिशीघ्र पेयजल टंकी का निर्माण होगा जिससे पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। राठौड़ ने मुख्य सड़क से चुन्नाराम ढाणी तक सड़क बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि ढाणी चुन्नाराम की ढाणी में बोदलिया की ढाणी तक 50 लाख की लागत से सड़क बनने जा रही है, पेयजल की टंकी निर्माण होगा जिससे पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। सड़क व पेयजल टंकी निर्माण की घोषणा होते ही ग्रामीणों ने राठौड़ व जांगिड़ का तालियों से जोशीला स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश