Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लोहिया कॉलेज में एबीवीपी छात्रों ने किया प्रदर्शन

लोहिया कॉलेज में एबीवीपी छात्रों ने किया प्रदर्शन


जयपुर टाइम्स
चूरू। शहर के लोहिया कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला भी लगाया। विरोध प्रदर्शन के बाद एबीवीपी की ओर से कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एबीवीपी के जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने बताया कि कॉलेज में क्लासों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जगह जगह लगे कचरे के ढेर को समय पर उठाया जाएं। कॉलेज में बंद पड़े वाचनालय को तुरन्त खोला जाए। कॉलेज में स्टूडेंट के लिए मीठे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कॉलेज में विवेकानंद व सरस्वती वाटिका की साफ सफाई करवाकर वाटिका को सुव्यवस्थित की जाए। कॉलेज में बनाए गए टॉयलेट की समय पर सफाई करवाई जाए। कॉलेज में आचार्य व सहायक आचार्य को ड्यूटी टाइम में कॉलेज में उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया जाए। कॉलेज में पार्क के पास बनी अवैध पार्किंग को हटाई जाए। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि अगर तीन दिन में उक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चूरू में उग्र विरोध प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस मौके पर नीरज चौधरी, निखिल प्रजापत, विनोद मेघवाल, लोकेश ज्याणी, विवेक जांगिड़, किशन सैनी, विशाल सिंह पंवार, कुलदीप व दीप्ती आदि मौजूद रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश