Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वेतन विसंगतियों के खिलाफ राजकीय अस्पताल के संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन 

वेतन विसंगतियों के खिलाफ राजकीय अस्पताल के संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन 

सरदारशहर। राजकीय उप जिला अस्पताल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बुधवार को वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रभारी अधिकारी चंद्रभान जांगिड़ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

वेतन न मिलने से आत्महत्या का मामला:
कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान दवा योजना के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारी राजेंद्र बैरवा ने चार महीने से वेतन न मिलने के कारण मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से समस्या से अवगत कराया, लेकिन 8500 रुपये मासिक वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इस घटना से राज्यभर में संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

मांगें और चेतावनी:
संविदा कर्मचारियों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की। साथ ही, संविदा रूल 2022 में कंप्यूटर ऑपरेटरों को शामिल करने और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ज्ञापन और प्रदर्शन में भागीदारी:
एसडीएम दिव्या चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में बुलाकी शर्मा, मयंक मोदी, किशनलाल चारण, विनोद सैनी, पवन भोजक, प्रियंका रजलीवाल, राधेश्याम स्वामी सहित कई कर्मचारी शामिल हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश