Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर भीषण हादसा: 5 की मौत, 2 घायल  

हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर भीषण हादसा: 5 की मौत, 2 घायल  

सरदारशहर। हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा टाटा सफारी गाड़ी और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि टाटा सफारी में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने हनुमानगढ़ जा रहे थे। रात करीब ढाई बजे हनुमानगढ़ की तरफ से आ रहे कैंटर ने तेज गति और लापरवाही से सफारी को टक्कर मार दी। हादसे में राजासर बीकान निवासी पवन कुमार, कमलेश, नंदू, राकेश और धनराज की मौत हो गई, जबकि रामलाल और कैंटर चालक किशोर सिंह घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों को गाड़ी से निकालने में पुलिस को दो घंटे लगे। क्रेन की मदद से सफारी और कैंटर को अलग किया गया।

घायलों को बीकानेर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान धनराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी रामेश्वर लाल और थानाधिकारी भारद्वाज ने घटना स्थल का जायजा लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश