Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं: गोरा

विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं: गोरा


जयपुर टाइम्स
चूरू। तहसीलदार अशोक गोरा की अध्यक्षता में चूरू पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं व आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर तहसीलदार गोरा ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए और संपर्क पोर्टल, सीएमओ- पीएमओ प्रकरण, रात्रि चौपाल, जन सुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही संबंधित विभागों को बजट घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। इसके बाद तहसीलदार ने पंचायत समिति में विशेष योग्यजनों को 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल व अन्य सहायक अंग व उपकरणों के वितरण बाबत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, निजी सहायक सुरेश कुमार, जेडीवीवीएनएल एक्सईन वीएल सैनी, पीएचईडी से प्रेम कुमार, वन विभाग से पवन शर्मा, आयुर्वेद से डॉ संजय तंवर, बीसीएमओ डॉ जगदीश भाटी, नगरपालिका रतननगर से रवि रागवानी, पंचायत समिति से मनोज कुमार, समाज कल्याण से रघुवीर सिंह, पीडब्ल्यूडी से चंचल, सांख्यिकी से पुष्पा आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश