Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किताबें ही हमारी सच्ची मित्र हैं: धर्म सिंह मीणा

किताबें ही हमारी सच्ची मित्र हैं: धर्म सिंह मीणा


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के निकटवर्ती गांव मलसीसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय अभिरूचि प्रतियोगिता 2024 में ब्लॉक स्तर पर विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा रीना शर्मा के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रा का माला, साफा पहनाकर सम्मान किया गया। चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा गोविन्द सिंह राठौड़ की ओर से प्रदत्त प्रमाण पत्र, बैग और कलक्टर की ओर से स्वयं की तरफ हस्ताक्षरित किताब ‘अल्केमिस्ट‘ छात्रा को भेंट की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्म सिंह मीणा ने कहा कि जो पढ़ेगा, वही आगे बढेगा। मीणा ने कहा कि किताबें ही हमारी सच्ची मित्र हैं, इसलिए हमें निरंतर अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम में व्याख्याता वेद प्रकाश जाट, रूघाराम नेहरा, व्याख्याता रतनी कुमारी, प्रकाश चन्द, महावीर गोदारा, लक्ष्मी कुमारी पिलानिया, अनिल कुमार, मोहित कुमार सैनी, मनोज कड़वासरा, राहुल बुगालिया आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश