Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समीक्षा बैठक: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

समीक्षा बैठक: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम दिव्या चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सेक्टर वार समीक्षा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से मातृ व शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, आयुष्मान आरोग्य कार्ड मुख्यमंत्री निशुल्क जांच एवं दवा योजना व चिकित्सा संस्थान की साफ सफाई, स्टाफ की उपलब्धता इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी 8 दिसंबर को आने वाले पल्स पोलियो राष्ट्रीय महा अभियान व अन्य स्वास्थ्य प्रोग्राम की भी सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा की ओर से समीक्षा की गई। आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। सभी चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी को निर्देशित किया गया कि आगामी सात दिवस में सेक्टर वाइज समीक्षा करते हुए जिन-जिन बिंदुओं पर कार्य संतोषजनक नहीं है। उनमें अपेक्षित सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक का डॉ विकास सोनी बीसीएमओ व पवन सारस्वत बीपीएम ने संचालन किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश