Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

युवा कांग्रेस की बैठक में प्रदर्शन पोस्टर का विमोचन 

युवा कांग्रेस की बैठक में प्रदर्शन पोस्टर का विमोचन 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय युवा कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। बैठक में आगामी 16 दिसम्बर को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया, प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद आदि के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं से 16 दिसम्बर को जयपुर चलने की अपील की। नौकरी दो-नशा नहीं की मांग को लेकर ये प्रदर्शन होना है। बैठक के दौरान राजकुमार इंदौरिया, पार्षद आसिफ खां नसवाण, पार्षद इकबाल खान, आईतुला खान, जाकिर क्याल, पार्षद आसिफ अली चौहान, नदीम भुट्टा, अनुज पारीक, अरशद दौलतखानी, दाऊद काजी, आमिर खान, इरफान खान, जब्बार क्याल, अमजद खान, कन्हैया लाल माली, सोनू होलीधोरा, पार्षद तरूण सियोता आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी ने प्रदर्शन के कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश