Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विहिप की बैठक में पथ संचलन सहित अन्य आयोजनों पर चर्चा 

विहिप की बैठक में पथ संचलन सहित अन्य आयोजनों पर चर्चा 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। स्थानीय गोम जी मौसूण के मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद की जिला टोली बैठक प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में गीता जयंती के उपलक्ष्य में शौर्य यात्रा, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी की ओर से पथ संचलन व धर्म प्रसार सप्ताह के तहत किए जाने वाले आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई। गौतम ने सभी दायित्व धारकों को धर्म रक्षा के लिए वर्ष भर के आयोजनों के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर बजट बनाकर पूर्णतः नियोजित ढंग से सभी आयोजन करने को कहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष पारीक, विभाग मंत्री गजानंद दाधीच, प्रांतीय दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका राजेश्वरी, प्रांतीय सदस्य नरेंद्र भाटी, महावीर महर्षि, प्रांत बजरंग दल मिलन प्रमुख मोहित बोचीवाल, विशेष संपर्क प्रमुख राजेश सुंदरिया, प्रखण्ड अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, श्रवण बाजिया, रोहिताश सहदेवड़ा, गौरव भोजक, हरिराम कड़ेल, बजरंग लाल प्रजापत, यशोदा शर्मा, पीरूमल प्रजापत, महेन्द्र कुमार गार्ड, मनीष चीनिया, जितेन्द्र महर्षि, स्वाति सैनी, चेतना सैनी व जिला मंत्री अरविन्द मिश्रा उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश