Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जलदाय विभाग का स्विच रूम तोड़ना बना शहर में चर्चा का विषय 

जलदाय विभाग का स्विच रूम तोड़ना बना शहर में चर्चा का विषय 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। जलदाय विभाग की ओर से वर्षों पूर्व बनाया गया स्विच रूम मंगलवार को अवैध तरीके से तोड़ दिया गया, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रतनगढ़ की न्यू लिंक रोड पर जलदाय विभाग के पुरोहित कूप व चौधरी कूप के बीच बना स्वीच रूम बिना किसी आदेश के पालिका की जेसीबी मशीन में मंगलवार को तोड़ा गया है, जबकि इस बात का पालिका व जलदाय विभाग को पता तक नहीं है। विभाग की बिना स्वीकृति के यह स्विच रूम तोड़ दिया गया है, जब इस संबंध में पालिका ईओ डॉ सहदेव चारण से जनकारी चाही, तो उन्होंने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं जलदाय विभाग के एक्सईएन आरके चाहिल ने बताया कि विभाग का स्विच रूम बिना विभागीय स्वीकृति के तोड़ा गया है, जिसको लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। दोनों विभागों के उच्चाधिकारियों की बिना जानकारी के यह कार्य होने से ऐसा प्रतीत हो रहा है किकुछ लोगों ने पालिका की मशीनरी का दुरूपयोग कर इस कार्य को अंजाम दिया है और यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश