Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

परीक्षार्थियों की फ्री यात्रा बनी मुश्किल: रोडवेज बसों में भारी भीड़ से परेशानी 

परीक्षार्थियों की फ्री यात्रा बनी मुश्किल: रोडवेज बसों में भारी भीड़ से परेशानी 

जयपुर टाइम्स
सरदारशहर।राजस्थान सरकार द्वारा परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भले ही सराहनीय है, लेकिन हर परीक्षा के दौरान यह सुविधा अव्यवस्था में बदल जाती है। 1, 2 और 3 दिसंबर को आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा के लिए सरदारशहर से बीकानेर जा रहे परीक्षार्थियों को सोमवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सरदारशहर रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों को बसों में क्षमता से अधिक भरकर ले जाया गया। परीक्षार्थियों को भीड़भाड़ और खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी, जिससे वे अपनी जान जोखिम में डालकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के बावजूद परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के कारण हालात बदतर हो गए।

परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा के समय रोडवेज प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में बसें नहीं चलाई जाती हैं। अधिकतर परीक्षा केंद्र जिले से बाहर होने के कारण छात्रों को बार-बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

परीक्षार्थियों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि परीक्षा के दौरान रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश