Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुरानी पेंशन बहाली की मांग: शिक्षाकर्मी संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन 

पुरानी पेंशन बहाली की मांग: शिक्षाकर्मी संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन 

जयपुर टाइम्स
चूरू।राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ की चूरू जिला इकाई ने सोमवार को विधायक हरलाल सहारण को पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में संघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग रखी।

विधायक सहारण ने शिष्टमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और लिखित रूप में भी सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षाकर्मियों की न्यायोचित मांग को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

शिष्टमंडल ने विधायक के सकारात्मक रवैये के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रदेश संयोजक अजय पंवार, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, उप शाखा अध्यक्ष कमल शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र सिंह शेखावत, संगठन मंत्री मनोज कुमार वर्मा, और अन्य सदस्य महेश सैनी व नारायण प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।

शिक्षाकर्मी संघ ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश