Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीवरेज लाईप का पाईप खुले नाले में डालने का आरोप 

सीवरेज लाईप का पाईप खुले नाले में डालने का आरोप 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर में सीवरेज लाईन का नाला खुले नाले में डालने के आरोप लगे हैं। इस बारे में भोजलाई बास के निवासी वेदप्रकाश जांगिड़ ने नगरपरिषद आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वार्ड न. 49 में सीवरेज लाईन लीक होने की शिकायतें पोर्टल पर व अधिकारियों के पास की गई थी। क्योंकि काम अधूरा छोड़ देने से चैम्बर लीक हो रहा था। इसकी शिकायत होने पर सीवरेज लाईन का पाईप शहर की नाली में जोड़ दिया गया है, जिसके कारण यहां पर भयंकर बदबू रहती है। ज्ञापन में बताया गया है कि महबूब नामक व्यक्ति ने कनिष्ठ अभियंता के कहने पर सीवरेज के पाईप को खुले नाले में डाल दिया। जो जनहितों के साथ कुठाराघात होने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा देने वाला है। अतः जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश