Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

माकपा का दो दिवसीय जिला सम्मेलन शुरू

माकपा का दो दिवसीय जिला सम्मेलन शुरू


जयपुर टाइम्स
तारानगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का 24 वां चूरू जिला सम्मेलन काॅमरेड इन्द्राज सिंह की अध्यक्षता में तारानगर के इन्द्रलोक भवन में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन की शुरुआत पार्टी के जिला सचिव काॅमरेड निर्मल कुमार ने ध्वजारोहण के साथ की जिसके पश्चात शहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सम्मेलन प्रभारी कॉमरेड फूलचंद बर्बर ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। कामरेड निर्मल कुमार ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। काॅमरेड फूलचंद बर्बर ने कहा कि इस समय भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी व किसानों पर अत्याचार बढ़ रहे है। वर्तमान सरकारें हर रोज धर्म व जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। इन नितियों की वजह से आमजन त्रस्त है। माकपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो इन लोगों का डटकर मुकाबला कर सकता है। सम्मेलन में पर्यवेक्षक कामरेड किशन पारीक, छगन चोधरी, उमराव सिंह, मिर्जामल, रामस्वरूप सहारण, मोहनलाल शर्मा, रामकृष्ण छिंपा, चिमनाराम पांडर, पूर्णाराम सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में जिले भर से 80 से ज्यादा पार्टी सदस्य भाग ले रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश