Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सार लेखन में जिला स्तर पर चयनित सूफिया शेख को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित 

सार लेखन में जिला स्तर पर चयनित सूफिया शेख को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। पीएमश्री श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजलदेसर चूरू की कक्षा 9वीं की सुफिया शेख मणियार का सार लेखन में जिला स्तर पर चयन होने के बाद शनिवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की ओर से पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की पुस्तकालय प्रभारी मीना कुमारी वर्मा ने बताया कि दिपावली की छुट्टियों में विद्यालय की छात्राओं को लाइब्रेरी की पुस्तकें वितरण की गई थी। पुस्तकें वितरण के समय सभी को कहा गया कि पुस्तक पढ़ने के बाद पुस्तक का सार लेखन जरूर लिख कर लाएं। उन लेखनों को सीबीईओ रतनगढ़ के माध्यम से कार्यलय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को भेजा गया जहां सम्पूर्ण जिले से आए लेखनों की छंटनी की गई जिसमें रतनगढ़ ब्लाक से चार विद्यार्थियों का चयन किया गया जिसमें राजलदेसर से केवल एक ही सुफिया शेख मणियार का चयन किया गया। सम्मान समारोह में अभिषेक सुराणा जिला कलेक्टर महोदय के साथ गोविंद सिंह राठोड़ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, संतोष महर्षि जिला शिक्षा अधिकारी इलिमिट्री, रतनगढ़ ब्लाक शिक्षा अधिकारी उमेश जाखड़ उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त स्टाफ व शहर के लोगों ने इस सम्मान पर सुफिया शेख मणियार को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश