Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ओवरलोडिंग ट्रकों के कारण छापर रेलवे स्टेशन पर आम रास्ता बाधित

ओवरलोडिंग ट्रकों के कारण छापर रेलवे स्टेशन पर आम रास्ता बाधित


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। ताल छापर रेलवे स्टेशन स्थित अंडर ब्रिज से होकर गाँवों में जाने वाला रास्ता ओवरलोडिंग ट्रकों के कारण आए दिन बाधित रहता है। सुरेंद्र मेहरड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन स्थित अंडर ब्रिज से जाने वाला रास्ता गांवों के लिए लाइफ लाइन हैं। लेकिन ओवरलोडिंग ट्रकों की वजह से यह रास्ता आए दिन बाधित रहता है। युवा नेता कन्हैया लाल पूनिया ने बताया कि ओवरलोडिंग ट्रको की शिकायत को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग करेगा। पूर्व वार्ड पंच झमकू देवी ने बताया कि ओवरलोडिंग ट्रक के कारण रास्ता बाधित होने की वजह से हम सभी श्रद्धालुओं को भैरूंजी मंदिर जाने के लिए कच्चे रास्ता से होकर जाना पड़ा। छोटूराम मेघवाल ने बताया कि ओवरलोडिंग ट्रंक चालक छोटी गाड़ी व स्कूल बसों को साइड तक नहीं देते हैं। ओवरलोडिंग ट्रक सड़क से नीचे नही उतारने कारण स्कूल बस के साथ दुर्घटना होने सम्भावना बनी रहती हैं। सागर कांटीवाल ने बताया कि ओवरलोडिंग ट्रक चालकों को स्थानीय राजनीतिक संरक्षण है, जिसके कारण आए दिन बेखौफ लापरवाह ट्रक चालकों की हठधर्मिता के कारण लोगों को दिक्कत होती है। दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि टोल बचाने के चक्कर में ओवर लोड वाहन छोटे रास्तों को कई बार प्राथमिकता देते हैं, जिसके कारण उनमें जो बजरी आदि होती है, वो सड़क पर बिखर जाती है और छोटे वाहनों के लिए दिक्कत पैदा हो जाती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश