Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भोमिया जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 

भोमिया जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 


जयपुर टाइम्स
राजलदेसर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम ढेढेरू गोदारान में भवानी सिंह बिदावत की ओर से बनाए भोमिया जी महाराज के मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बुधवार रात्री में भव्य जागरण हुआ। जागरण में योगी कैलाश नाथ, गुलाब नाथ महाराज की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी। बुधवार को दिन गुरू महाराज पण्डित और पं राजा व्यास की ओर से प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। जागरण में पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ की पत्नी चांद कवर, मंजू कंवर, सांसद भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझडिया, रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, करणीसिंह कोडासर, अर्जुनसिंह फ्रासा, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल सहित पधारे मेहमानों का भवानी सिंह बिदावत परिवार की ओर से स्वागत किया गया। संत गुलाब नाथ महाराज ने मीठे मीठे भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। जागरण में ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरूष मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश