Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चूल्हे-चौके से आगे बढ़कर चूरू की महिलाएं सीख रहीं डिजिटल क्रांति का पाठ

चूल्हे-चौके से आगे बढ़कर चूरू की महिलाएं सीख रहीं डिजिटल क्रांति का पाठ

चूरू। चूल्हे-चौके और खेत-खलिहान तक सीमित रहने वाली चूरू जिले की ग्रामीण महिलाएं अब डिजिटल सखी 2.0 कार्यक्रम के तहत मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सीख रही हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर शुरू हुए इस कार्यक्रम से महिलाएं सोशल मीडिया, डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, साइबर सुरक्षा और चैट जीपीटी जैसी तकनीकें सीख रही हैं।

राजीविका डीपीएम दुर्गा देवी ढाका ने बताया कि चूरू ब्लॉक के 5 गांवों घण्टेल, थैलासर, जसरासर, डाबला और रिड़खला में पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसमें महिलाओं को मोबाइल के बुनियादी उपयोग से लेकर इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की जानकारी दी गई। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब ऑनलाइन लेन-देन व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही हैं।

ट्रेनिंग में महिलाओं ने मोबाइल से वीडियो बनाना, व्हाट्सएप और यूट्यूब चलाना, साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल भुगतान, और लोकेशन सर्च करना सीखा। डाबला की ममता प्रजापत ने बताया कि पहले मोबाइल तो था, लेकिन जानकारी नहीं थी। अब वे फोन पे और गूगल पे जैसे ऐप्स आराम से चला रही हैं। यह पहल महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश