Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गोपालपुरा में कार्मिक अनुपस्थित मिले

गोपालपुरा में कार्मिक अनुपस्थित मिले


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ (नि.सं.)। उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने गोपालपुरा स्थित पीएचसी व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी में नर्सिंग अधिकारी महेश कुमार व एएनएम रोशनी अनुपस्थित मिले। उपस्थित चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निःशुल्क मिलने वाली दवाईयों सहित अन्य जानकारी ली। इसके प्रश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र प्रथम, द्वितीय व तृतीय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साफ-सफाई के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषाहार सहित अन्य जानकारी ली।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश