Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश 

बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश 

चूरू। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चूरू एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार को जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।

आगामी मौसम की तैयारियों पर जोर
एसडीएम ने निर्देश दिए कि खरीफ और गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने आमजन और किसानों से जुड़ी विद्युत समस्याओं पर चर्चा करते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में यह भी तय हुआ कि विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए आने वाली संभावित अड़चनों को समय रहते दूर किया जाएगा।

सभी समस्याओं के संतोषजनक समाधान पर जोर
एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं का समाधान संतोषप्रद और प्रभावी तरीके से किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित समीक्षा और बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में वीएन सैनी, पीए सुरेश कुमार, एईएन मुकेश देवड़ा, लोकेश मीणा, हरिश, कार्तिक शर्मा, मोहम्मद इस्बाल और कालूराम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य जिले की बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित और निर्बाध बनाना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश