Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर परिषद की हठधर्मिता पर अशोक पवार व प्रीत चांवरिया भूख हड़ताल पर बैठे 

नगर परिषद की हठधर्मिता पर अशोक पवार व प्रीत चांवरिया भूख हड़ताल पर बैठे 


जयपुर टाइम्स
चूरू। नगर परिषद प्रशासन की हठधर्मिता के कारण निवर्तमान पार्षद अशोक पंवार और प्रीत चांवरिया बैठ गए हैं। मेहतर समाज एकता मंच के संयोजक राकेश पंवार ने बताया कि राजस्थान सरकार सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में सफाई अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के संबंध में चूरू नगर परिषद आयुक्त की ओर से पीएफ और अन्य वैध दस्तावेज उपलब्ध करवाने के बावजूद भी वाल्मीकि समाज के अनुभव प्रमाण पत्र नहीं जारी कर रहे हैं। उसी के विरोध स्वरूप ने वर्तमान मनोनीत पार्षद अशोक पंवार और प्रीत चांवरिया की ओर से आमरण अनशन शुरू किया गया है। जो तब तक जारी रहेगा जब तक वाजिब मांगे पूरी नहीं की जाएगी। सफाई कर्मचारी भर्ती की अंतिम तिथि होने के बावजूद भी सैकड़ो लोगों के अनुभव पूर्ण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। आयुक्त की ओर से आवेदन कर्ता की फाइलों को कुछ ना कुछ कमियां निकाल कर रोका जा रहा है। सफाई कामगार वाल्मीकि समाज को सफाई भर्ती 2024 में सम्मिलित किस आधार पर होगा क्योंकि उनका अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है। आयुक्त की हठधर्मिता के कारण सैकड़ो वाल्मीकि समाज के आवेदनकर्ताओं वंचित रहेंगे। अनशन जब तक जारी रहेगा जब तक वाजिब मांगे नहीं मानी जाएगी। इस दौरान धरने पर पुरुषोत्तमलाल, आकाश चंदेलिया, नेमीचंद चांवरिया, श्यामलाल हटवाल, शांतिलाल चंदेलिया, सुशील पंवार, मुरली हटवाल, विजय कुमार, बलदेव पवार, मनीष चांवरिया, धनाराम, गजानंद खेड़ीवाल, सांवरमल गहनोलिया, एडवोकेट सुरेश कल्ला, एडवोकेट सुनील झारिया, आसिफ खान, विजेंद्र रेगर, सीताराम खटीक, बजरंग घनश्याम अलवरिया, विनोद खटीक, अनीश खान, तौफीक खान, अजय कांगड़ा, ज्योति देवी, सिनू देवी, बिन्नू देवी सुनीता देवी, रेखा देवी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश