Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को 1100 रजाई का वितरण 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को 1100 रजाई का वितरण 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के श्री लोकरंजन परिषद के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस अ बीवीवसर पर सर्दी से सुरक्षा के लिए जरूरतमंदों को भामाशाहों के सहयोग से 1100 रजाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर लोकरंजन परिषद द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी बाबुलाल बोथरा, शिवरतन सर्राफ, सरितादेवी बोथरा, उषा देवी बरडीया, बाबु कंदोई, प्रकाश बुच्चा, संजय बोथरा, थावरमल बोथरा, राजकुमार कंदौई, विवेक नौलखा, ब्रजमोहन भोजक,
शोभाकांत स्वामी, शंभूदयाल पारीक, शंकरलाल प्रेमानी, माणकचंद भाटी, मनोज सैनी, संपतमल जांगिड़, गौरी शंकर कंदोई, ओम प्रकाश सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन सम्पतमल जांगीड़ ने किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।