Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने घंटेल में डिजिटल सखी 2.0 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से किया संवाद

जिला कलक्टर ने घंटेल में डिजिटल सखी 2.0 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से किया संवाद


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को घंटेल ग्राम पंचायत मुख्यालय के आईटी सेंटर में चल रहे डिजिटल सखी 2.0 प्रशिक्षण का अवलोकन कर महिला प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया और मोबाइल से जुड़ी विभिन्न जानकारियों का बेहतर उपयोग अपने जीवन में करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कलक्टर ने डिजिटल सखी 2.0 प्रशिक्षण में सीखी गई मोबाइल एप्लीकेशन्स के बारे में महिलाओं से पूछताछ की और उनके अनुभव जाने। सुनीता, प्रमिला, सरोज, ममता आदि प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने डॉक्यूमेंट को पीडीएफ में कन्वर्ट करना, कॉन्फ्रेंस कॉल, साइबर सिक्योरिटी, गूगल-पे, फोन-पे से वित्तीय लेन-देन आदि इस प्रशिक्षण में सीखे हैं और इनका उपयोग कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि इससे पूर्व हुए डिजिटल सखी प्रशिक्षण में भी काफी उपयोगी चीजें और कम्प्यूटर चलाना सीखा। राजीविका से जुड़ने के बाद से ही उन्हें सीखने के काफी अवसर मिल रहे हैं। जिला कलक्टर ने इस दौरान महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के जरिए की जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना स्किल विकसित करें और उसका उपयोग अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में करें। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाआेंं को जानकारी दी और कहा कि ग्रामीण और घरेलू महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के अनेक उदाहरण हमारे सामने हैं। हम सभी अपने जीवन में सफलताओं का आसमान छू सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि हमारे भीतर कुछ कर गुजरने की चाहत और हौसला हो।
इस दौरान राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका ने जिला कलक्टर को डिजिटल सखी 2.0 के जिलेभर में क्रियान्वयन के बारे में बताया। इस दौरान डिस्टि्रक्ट रिसोर्स सेल के प्रभारी राकेश कुमार सहित संबंधित राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण