Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरओबी मामले में स्थानीय कार्यवाही पर रोक की मांग 

आरओबी मामले में स्थानीय कार्यवाही पर रोक की मांग 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। छापर रोड़ पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के मामले में स्थानीय विभागीय कार्यालयों की ओर से की जा रही कार्यवाहियों को रोके जाने की मांग की गई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष बैदी ने जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकरी ओमप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि टू लेन पुलिया बनाने के लिए दिए गए ज्ञापनों पर जयपुर से जांच आई हुई है, इसलिए जब तक जांच कम्पलीट नहीं होती है, तब तक विभागो के स्थानीय कार्यालयों की ओर से की जा रही कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाया जाए, ताकि जांच सही तरीके से हो सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण