Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भंडारे के पोस्टर का विमोचन 

भंडारे के पोस्टर का विमोचन 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। जनवरी 2025 में शुरू होने वाले प्रयागराज महाकुंभ गोवर्धन खालसा अन्नक्षेत्र में एक महीने तक शहर की सियाराम बाबा की बगीची की ओर से भंडारा व शिविर लगाया जाएगा। सोमवार को बगीची में आयोजित कार्यक्रम में इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। नरेंद्र भाटी ने बताया कि 8 जनवरी को सुजानगढ़ से बस की ओर से यात्रा रवाना होगी, जो 15 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान यात्रा में तीर्थयात्रियों को अयोध्या, वाराणसी की यात्रा करवाकर प्रयागराज में कुंभ स्नान करवाया जाएगा। वापसी में यात्रा चित्रकूट होते हुए लौटेगी। इसी दौरान महन्त श्यामसुंदर दास त्यागी को गोवर्धन खालसा गद्दी के महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भंडारे व शिविर में सहायता देने की अपील की। दिनेश स्वामी ने बताया कि यात्रा की व्यवस्थाएं गोलू स्वामी, मनीष स्वामी, महेंद्र टाक, कपिल पारीक, लालनाथ सिद्ध, नत्थूदास सिद्ध, पवन शर्मा, आनंदीलाल सोनी संभालेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण