Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ड्रोन से नैनो यूरिया का फसलों पर किया छिड़काव

ड्रोन से नैनो यूरिया का फसलों पर किया छिड़काव

किसानों को किया प्रेरित

बीदासर- ग्राम पंचायत साण्डवा में बुधवार को कृषि विभाग व इफको के संयुक्त तत्वावधान में आरकेविवाई योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय ड्रोन तकनीकी सजीव प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान रामदेव गोदारा के खेत पर ड्रोन से नैनो यूरिया का गेंहू व मेथी की फसल पर छिड़काव कर प्रशिक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) अजित सिंह ने प्रगतिशील किसानों को ड्रोन तकनीक से कृषि उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार कृषि विभाग व अनुसंधान से संपर्क ज्ञान बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया की उपयोग विधि व इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। इफको चूरू के मुख्य प्रबंधक सोहनलाल सारण ने किसानों को दानेदार यूरिया के दुष्प्रभाव कमी से बचने व अच्छी गुणवत्ता का अधिक उत्पादन लेने के लिए नैनो तकनीक से विकसित नैनो यूरिया की 500मिली लीटर बोतल का 125 लीटर पानी में घोल बनाकर डेढ़ बीघा मैं बारीक फूवार से पत्तों पर 45 दिन की फसल की अवस्था होने पर आधी मात्रा दानेदार यूरिया की देने के बाद स्प्रे करने को कहा।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्योराम वर्मा, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा ने भी सजीव प्रदर्शन देखकर नई तकनीक की सराहना की एवं किसानों को खेती में भी नयापन लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी सुजानगढ़ के अध्यक्ष भंवरलाल ढाका, सहायक निदेशक कृषि कुलदीप शर्मा, कृषि अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत, सुभाष गढ़वाल, नरपत गोदारा, रामनाथ ढाका, इफको एमसी वरिष्ठ विपणन एसोसिएट लोकेश कुमार गोदारा, मुकेश कुमार, मनोज माचरा, कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक सहित सैकड़ो किसान मौके पर मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा