Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

संविधान दिवस' पर प्रदर्शनी व संगोष्ठी आज 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
संविधान दिवस' पर प्रदर्शनी व संगोष्ठी आज 


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस' के अवसर पर जिला प्रशासन, सूचना जनसंपर्क विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राजकीय विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सवेरे 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय में प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सूचना व जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय ने बताया कि संविधान दिवस के उपलक्ष में "संविधान निर्माण, संविधान सभा और संविधान से संबंधित रोचक तथ्यों" को लेकर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसी के साथ संविधान दिवस से संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस के सैनी ने प्रदर्शनी व गोष्ठी में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।