Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फसल खराब मुआवजे को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

फसल खराब मुआवजे को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

बीदासर- उपखंड कार्यालय के बाहर आखिल भारतीय किसान संघ के बैनर तले सेकड़ो किसानों ने शीतलहर से खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर सांकेतिक धरना पदर्शन कर एसडीएम श्योराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि तहसील क्षेत्र में अधिकतर किसानों के खेतों में रबी की फसल बोई गई थी जो शीतलहर से खराब हो गई। जिससे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। नुकसान की गिरदावरी आंकलन करवाकर मुआवजा दिलवाया जाए। तथा किसानों को 6 घन्टे पूरा वोल्टेज बिजली सप्लाई नही हो रही है विधुत पॉवर बढ़ाकर दिया जाए एवं ढाणियों में विधुत सुचारू की जाए। इस दौरान कॉमरेड छगन चौधरी, सरपंच सुरेश खेरिया, भादर भामू, डुंगरराम भामू, महेंद्र डूडी, रामनिवास डूडी, मोहनलाल दुसाद, दीपाराम मदेरणा, भंवरलाल पारीक, हरिराम भामू, जगदीश कस्वां, मुस्ताक लखारा, कुशलाराम खेरिया, सलीम छींपा, मनीराम पुनिया, छोटू तेली सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा