Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विभिन्न मांगों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभाग के काम अटके

विभिन्न मांगों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभाग के काम अटके


सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बिजली विभाग के कार्यालय में विभाग के काम पूरी तरह रुक गए। वहीं बिजली विभाग के कार्यालय में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। क्योंकि बिजली विभाग के कार्यालय में आने पर उनसे यही कहा जा रहा है कि कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी किशनलाल सिंधी ने बताया कि बिजली विभाग के समस्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार को जयपुर में धरना प्रदर्शन करने के लिए सामूहिक अवकाश लेकर चले गए। जिससे बिजली विभाग के कामकाज पर असर पड़ा है। बिजली विभाग के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर कुछ महीने से आंदोलनरत रहकर अपना विरोध प्रगट कर रहे थे। सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने के बाद समस्त बिजली विभाग के कर्मचारी जयपुर में धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करवाएंगे। वहीं आपको बता दें बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कुछ कर्मचारी बिजली की व्यवस्थाओं को देखरेख में लगे हुए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा