Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीदासर के स्कूल-कॉलेजों में आधुनिक शिक्षा की पहल: इंटरेक्टिव बोर्ड से होगी पढ़ाई

बीदासर के स्कूल-कॉलेजों में आधुनिक शिक्षा की पहल: इंटरेक्टिव बोर्ड से होगी पढ़ाई

जयपुर टाइम्स, रतनगढ़। चूरू जिले की 200 से अधिक विद्यार्थी संख्या वाली सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में अब इंटरेक्टिव बोर्ड के जरिए पढ़ाई होगी। भामाशाह शुभकरण बैद ने 35 लाख रुपये की लागत से बीदासर ब्लॉक में 25 इंटरेक्टिव बोर्ड उपलब्ध कराए हैं। इस पहल के तहत बीदासर ऐसा पहला ब्लॉक बन गया है, जहां सभी चयनित संस्थानों में यह सुविधा होगी।

3 करोड़ की परियोजना के तहत जिलेभर में बोर्ड की स्थापना

राजीव उपाध्याय, सचिव श्री गांधी बाल निकेतन, ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से रतनगढ़, सुजानगढ़ और चूरू के स्कूलों में 3 करोड़ रुपये के 200 इंटरेक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं। नवीनतम एमओयू के तहत राजकीय महाविद्यालयों में भी बोर्ड लगाना शुरू कर दिया गया है। बीदासर सीबीईओ संदीप व्यास ने बताया कि 75 इंच के ये बोर्ड आधुनिक तकनीक से लैस हैं और शिक्षकों की मदद से जटिल विषयों को समझाने में सहायक होंगे।

शिक्षा के प्रति बढ़ेगा विद्यार्थियों का आकर्षण

परियोजना समन्वयक कुलदीप व्यास ने कहा कि इस नवाचार से बच्चों का पढ़ाई के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इन बोर्डों के उपयोग से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। बाल निकेतन प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने बोर्ड संचालन का प्रशिक्षण दिया और बताया कि यह सुविधा शिक्षण में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

रतनगढ़ के भामाशाहों को प्रेरणा

उपाध्याय ने कहा कि वंचित क्षेत्रों में भामाशाहों की कमी के कारण रतनगढ़ के भामाशाहों को प्रेरित किया गया है, जो दूसरों के लिए मिसाल है। बैठक में उपस्थित बीदासर ब्लॉक के सीबीईओ, शिक्षक और अन्य प्रतिनिधियों ने भामाशाह शुभकरण बैद के प्रति आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण