Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार्यालय व्यवस्था और मतदाता पंजीकरण में सुधार के निर्देश: संभागीय आयुक्त सिंघवी

कार्यालय व्यवस्था और मतदाता पंजीकरण में सुधार के निर्देश: संभागीय आयुक्त सिंघवी

जयपुर टाइम्स, चूरू। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने गुरुवार को चूरू एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन पर जोर देते हुए फरियादियों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला मुख्यालय और ढाणी लालसिंहपुरा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

कार्यालयों में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

संभागीय आयुक्त ने कहा कि कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, पौधों की देखभाल और फाइलों का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण और बीएलओ को निर्देश

सिंघवी ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय और अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र वयस्क का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, 23 नवंबर को विशेष अभियान के तहत सभी लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने मतदाताओं को एनवीएसपी पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी देने को भी कहा।

बच्चों के साथ पोषाहार की गुणवत्ता जांची

ढाणी लालसिंहपुरा के विद्यालय में संभागीय आयुक्त ने बच्चों के साथ पोषाहार खाया और उसकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए खाद्यान्न और मसालों की नियमित जांच होनी चाहिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण