Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फरियादियों को राहत दें, समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें: संभागीय आयुक्त सिंघवी

फरियादियों को राहत दें, समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें: संभागीय आयुक्त सिंघवी

जयपुर टाइम्स, चूरू। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बुधवार को जसरासर ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों को चक्कर न कटवाएं और समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और सकारात्मकता दिखाएं।

ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

ग्रामीणों ने चौपाल में बिजली कनेक्शन, पाइपलाइन मरम्मत, ब्रेकर निर्माण, विद्युत फीडर अलग करने जैसी समस्याएं रखीं। आयुक्त ने इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रार्थियों को सही सलाह दें और विभागीय समस्याओं को चिन्हित कर proactive तरीके से समाधान खोजें।

स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी की सराहना

संभागीय आयुक्त ने जसरासर में विधायक निधि और ग्राम पंचायत के सहयोग से संचालित स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर ईमानदारी से तैयारी करने और सेवा के दौरान ईमानदारी बनाए रखने की सीख दी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

चौपाल में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम बिजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए बेहिचक जन सुनवाई में भाग लेने का आह्वान किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण