Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पिकलबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं का विधायक हरलाल सहारण ने किया सम्मान

पिकलबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं का विधायक हरलाल सहारण ने किया सम्मान


जयपुर टाइम्स
चूरू। पिकलबॉल स्टेट टूर्नामेण्ट के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह विधायक हरलाल सारण के आवास पर किया गया। कार्यक्रम संयोजक राकेश बेनीवाल ने बताया कि उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शालू टाडा ने 35 प्लस आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। शुभकरण महिया और शालू टाडा ने 35 प्लस आयु वर्ग मिक्स डबल्स में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंगद पिलानिया और अमन मोहम्मद खान ने अंडर 16 में कांस्य पदक प्राप्त किया, नक्स चौधरी ने अंडर 14 आयु वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि पिकल बॉल जैसे खेल में चूरू की प्रतिभाओं की ओर से राज्य स्तर पदक प्राप्त करना निश्चित ही गर्व का विषय है। चूरू लगातार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए चूरू में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महादेव महिया, सचिव संजय पुनिया, देदाराम महिया, रामलाल सारण, नज़ीर खान, सुनिल ढाका, अरविंद धायल, महेंद्र सारण, डा. मनोहर भाटीया, राजेश पिलानिया, डा. अमित बोयल, साहील चौधरी, देव सिंह राठौड़, हजारी सारण, मुमताज खान, रामगोपाल, दुर्गाराम बलारा, मोहनलाल हुड्डा, अशोक हुड्डा, नेतराम भाकर सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सुनिल ढाका ने आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण