Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीएम ने किया चापटिया तलाई का निरीक्षण

एसडीएम ने किया चापटिया तलाई का निरीक्षण


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने चापटिया तलाई का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि चापटिया तलाई पर पहले दीवार निर्माण का नगरपरिषद की ओर से संवेदक के माध्यम से काम किया गया था, लेकिन बरसात के कारण काम रूक गया। लेकिन बरसात के बाद वापस काम शुरू हुआ है या नहीं, इसका निरीक्षण किया गया है। कमिश्नर को तत्काल दीवार निर्माण काम शुरू करवाने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि आगामी बरसात से पहले काम पूरा हो जाए। प्रगति नगर की ओर से आ रहे नाले को जोडऩे के सवाल पर एसडीएम ने बताया कि ढ़लान है उस ओर से नाला आएगा और नाला जोडऩे से पहले पानी निकासी का इंतजाम किया जाए। मोटर की क्षमता बढ़ाकर 40 एचपी से बढ़ा कर 80 एचपी किया जाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण