Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दो हादसों में एक युवक की मौत, दो घायल

दो हादसों में एक युवक की मौत, दो घायल


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ (नि.सं.)। गोपालपुरा रोड़ पर स्थित आडी डोळ के पास बाईक सवार युवक को सुजानगढ़ की ओर से जा रहे ट्रक चालक ने टक्कर कार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं ट्रक चालक की लापरवाही नहीं रूकी और विद्युत पोल से टकराकर सड़क किनारे स्थित खेत में बने पानी के कुंड पर ट्रक पलटी खाकर गिर गया। हादसे के बाद रामचंद्र झाझड़ा, महेंद्र गुलेरिया, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार ने सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी में घायल को भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशनराम (42) पुत्र रामेश्वर लाल जाट, निवासी जैतासर का था, जो बीदासर में रहकर दूध का काम करता था। सूचना पर सदर थाना सुजानगढ़ के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मौके और अस्पताल पहुचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मृतक के भाई सम्पतराम ने रिपोर्ट देकर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इसी प्रकार मंगलवार करीब 4 बजे डूंगर रोड पर की दूसरा हादसा हुआ। जिसके तहत लाडनू फांटा से पहले ओम बन्ना मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिनको निजी गाड़ी से सुजानगढ़ अस्पताल लाया गया और उपचार किया गया। घायल सुरेश मेघवाल, नानूराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण