Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार की तलाशी में मिली 11 लाख से अधिक राशि, दो भाई डिटेन 

कार की तलाशी में मिली 11 लाख से अधिक राशि, दो भाई डिटेन 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। पुलिस ने सोमवार की रात कार्रवाई करते हुए एक कार से 11 लाख 79 हजार रुपए बरामद कर नकदी रुपयों को जब्त कर लिया है और कार में सवार दो भाइयों को डिटेन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई दिलीपसिंह के निर्देश पर एएसआई रामनिवास व हाइवे पुलिस ने सोमवार की रात मेगा हाइवे पर आईटीआई तिराहे के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सरदारशहर की तरफ से एक कार आई, जिसे पुलिस ने रुकवाकर पूछताछ की, तो कार में सवार हरियाणा के आसींद निवासी 37 वर्षीय देवेंद्र पंचाल एवं 34 वर्षीय रामपाल पंचाल ने संतोषजनक जबाब नहीं दिया तथा कार की तलाशी लेने से पुलिस को रोकने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस दोनों भाइयों को अपने साथ थाना ले आई और दोनों को डिटेन कर कार की तलाशी ली, तो उसमें एक बैग से 11 लाख 79 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने रुपए जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों भाइयों से पूछताछ कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण