Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की जयंती मनाई

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की जयंती मनाई

सुमेरपुर।
नगर कांग्रेस कमेटी व यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से
मनाई गई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाडा,पूर्व जिला सचिव जाफर भाई सिलावट,महेश परिहार, पार्षद गोविंद राठौड़ एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने इंदिरा गांधी की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पार्षद खूबचंद खत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोकसिंह सोलंकी, प्रवीण सिंह भाटी, हिम्मत गहलोत, बरकत अली, प्रकाश गहलोत, मेहबूब कायमखानी, रूपाराम मीणा एवं सुरेश रावल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण