Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उपखंड कार्यालय पर टैंपो चालकों ने किया प्रदर्शन 

उपखंड कार्यालय पर टैंपो चालकों ने किया प्रदर्शन 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। शहर के बस स्टैंड पर ऑटो चालकों को प्रवेश नहीं देने पर आक्रोश टैम्पो चालकों ने सोमवार को जिला ऑटो चालक संघ के तत्वावधान में अपना आक्रोश जताते हुए उपखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। संघ के तहसील अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में चालकों ने उपखंड कार्यालय में ज्ञापन देकर न्यायालय के आदेशों की पूर्णतया पालना करवाने की मांग की है। चालकों की ओर से दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शहर के बस स्टैंड के अंदर केवल रोडवेज बसों के प्रवेश की अनुमति है, जबकि उक्त स्थान पर लोक परिवहन बसें, जीप, कार, हाथ ठेला, रेहड़ी आदि को भी प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि कोर्ट के आदेशानुसार इनका प्रवेश भी वर्जित है। नगरपालिका की ओर से लगाए गए बेरिकेट्स भी हटा दिए गए हैं। जब बस स्टैंड पर टैम्पो को प्रवेश करवाया जाता है, तो ट्रेफिक पुलिस की ओर से उन्हें रोक दिया जाता है, जो न्यायोचित नहीं है। टैम्पो में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं एवं बच्चे भी सवार होते हैं, ऐसे में इन लोगों को मुख्य सड़क से भारी सामान के साथ बस स्टैंड तक जाने में काफी परेशानी होती है। ज्ञापन में मांग की है कि इस भेदभाव पूर्ण व्यवहार में सुधार करवाकर टैम्पो चालकों को राहत पहुंचाई जाए। इस मौके पर रामस्वरूप भार्गव, अमरचंद स्वामी, किशनलाल भार्गव, विष्णु स्वामी, क्यूम, खींवकरण हरितवाल, तौफिक खान, आरिफ खान, बाबूलाल, संतोष कुमार पंवार, रूस्तम खान, मुकेश स्वामी, सीताराम लुहार, साजिद तेली, नदीम, सुनील भाट, नानू लुहार, पवनकुमार, आसिफ, मनोज मीणा, कालूराम, अर्जुनसिंह सहित कई टैम्पो चालक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण