Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थियों को दी व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी

विद्यार्थियों को दी व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के निकटवर्ती गांव गोपालपुरा के बेगराज राठी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए रेडीमेड कपड़ों की वैश्विक सोर्सिंग और विनिर्माण में ग्लोबल सप्लाई चैन लीडर योगेश खुराना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में भारती रियलिटी के मुख्य प्रोजेक्ट ऑफिसर राजेश कुमार और अंतर्राष्ट्रीय लीगल कंपनी के मालिक गजेंद्र महेश्वरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गजेंद्र महेश्वरी ने कहा कि उनके समय में डिजिटल सुविधाओं का अभाव था, फिर भी आज वे वैश्विक स्तर पर जुड़े हैं। आज के विद्यार्थियों के पास डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सफलता के लिए मेहनत और लगन सबसे महत्वपूर्ण हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल केसरी सिंह, व्याख्याता अजय, उपसरपंच गणपतदास स्वामी, पूर्व सरपंच रुपाराम खीचड़, भीवाराम प्रजापत, दीपचंद गिलड़ा, झूमर सारण, बाबूलाल मेघवाल, हनुमान गुर्जर, सोहन राम, रूप सिंह राजपूत और भागूराम ने अतिथियों का साफा पहनाकर और माला अर्पित कर स्वागत किया। सरपंच सविता राठी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। लगन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इससे पहले अतिथियों ने गांव की आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया, जहां कार्यकर्ताओं सुवा कंवर, टिंकू शर्मा, विमला और ममता सहित अन्य महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसी प्रकार पंचायत भवन की कार्य प्रणाली, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। गोपालपुरा गांव की स्वच्छता और हरीतिमा ढाणी में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को देखकर अतिथियों ने खुशी व्यक्त की और पंचायत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार से पंचायत को सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि हरिराम गोपालपुरा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला