Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर आक्रोश, ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने की दी चेतावनी  

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर आक्रोश, ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने की दी चेतावनी  

जयपुर टाइम्स, सरदारशहर।
सरदारशहर के पनपालिया और सवाई बड़ी गांव में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा दिया है। शनिवार को पनपालिया गांव में धनदास स्वामी के घर से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए गए, वहीं सवाई बड़ी गांव में हड़मानाराम नाई के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया।

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोर एक छोटी गाड़ी में आए थे और दोनों गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गए। पनपालिया के सोनू स्वामी ने कहा कि यदि जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया तो थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई का आश्वासन
थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चोरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रदर्शन में ग्रामीणों की भागीदारी
विरोध प्रदर्शन में सवाई बड़ी के पूर्व सरपंच रामूराम मेघवाल, पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित, हड़मानाराम नाई, सांवरमल नायक, महावीर प्रसाद उपाध्याय, ओमप्रकाश सिरडिया, लिछुदास और अन्य कई ग्रामीण शामिल हुए।

चोरी की इन घटनाओं ने ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला