Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चूरू में वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान और पत्रकारिता की चुनौतियों पर विचार गोष्ठी  

चूरू में वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान और पत्रकारिता की चुनौतियों पर विचार गोष्ठी  

जयपुर टाइम्स, चूरू।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से "पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समय-समय पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने मीडिया की पारंपरिक और नई तकनीकों के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला संयोजक वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता और निष्पक्षता लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार एक स्वर में अपनी बात रखते हैं, तो उसका प्रभाव अधिक होता है।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार देवराज लाटा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और सामाजिक बुराइयों के निवारण में इसका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने सभी पत्रकारों को निष्पक्ष और बेहतरीन पत्रकारिता के उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के चूरू जिलाध्यक्ष देशदीपक किरोड़ीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान समारोह और पत्रकारों के लिए भूखंड आवंटन योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने विचार साझा किए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला