Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एनएच 52 पर टैंकर पलटा, केमिकल फैलने से हाईवे जाम  

एनएच 52 पर टैंकर पलटा, केमिकल फैलने से हाईवे जाम  

जयपुर टाइम्स, चूरू।
चूरू जिले में एनएच 52 पर झंकार होटल के पास केमिकल से भरा टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर अचानक एक पशु आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में भरा केमिकल सड़क पर फैल गया, जिससे हाईवे तीन से चार घंटे तक जाम रहा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मिट्टी और पानी डालकर केमिकल को फैलने से रोकने की कोशिश की। टैंकर के ड्राइवर करताराम, जो बाड़मेर का रहने वाला है, ने बताया कि वह गुजरात से डीपीआर ऑयल लेकर दिल्ली जा रहा था। हादसे में ड्राइवर को हल्की चोटें आईं।

घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रात को क्रेन की सहायता से पलटे हुए टैंकर को हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। इस दौरान, कोतवाली और सदर पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी, जिससे राहत कार्य में देरी हुई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला