Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि उपज मंडी में मूंग की खरीद शुरू, बाजार भाव से 1500 रूपए अधिक दे रही है सरकार

कृषि उपज मंडी में मूंग की खरीद शुरू, बाजार भाव से 1500 रूपए अधिक दे रही है सरकार


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। राजफैड के जारी निर्देश पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति ने सरदारशहर कृषि उपज मंडी में मूंग की एमएसपी पर खरीद शुरू कर दी है। वर्तमान में सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के 805 किसानों ने मूंग की तुलवाई करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस दौरान खरीद केंद्र की ओर से तुलवाई करवाने के लिए 400 किसानों के पास मैसेज भेजे है। इसमें से मात्र 165 किसानों ने अपनी उपज की तुलाई करवाई है। चूरू सहकारिता विभाग की डिप्टी रजिस्ट्रार विभा खेतान ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो गई थी जो अभी भी चालू है। खरीद केंद्र के रफीक खान ने बताया कि किसानों को खरीद केंद्र पर मूंग बेचने के लिए जन आधारकार्ड, गिरदावरी व बैंक पासबुक अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। चूरू सहकारिता विभाग की डिप्टी रजिस्ट्रार खेतान ने बताया कि सरकार ने इस बार मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक का है। रफिक खान ने बताया कि मूंग की बाजार भाव से 1500 रूपए खरीद केंद्र पर ज्यादा दाम मिल रहे है। फिर भी किसान कम रूचि ले रहे है। किसानों को खरीद केंद्र पर बढ-चढ कर भाग लेना चाहिए। केंद्र के रफीक खान ने बताया कि खरीद केंद्र पर इस बार किसान मूंग की तुलाई करवाने कम रुचि दिखा रहे है। अभी की किसानों को मूंग की तुलाई के प्रति रुचि दिखाकर तुलाई करवानी चाहिए। ताकि किसान को अपनी उपज के अच्छे दाम मिल सकें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला