Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रतनगढ़ में दो बसों की भिड़ंत में छह घायल, एक रैफर 

रतनगढ़ में दो बसों की भिड़ंत में छह घायल, एक रैफर 

-घटना के बाद यात्रियों में मची अफरा-तफरी
जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। रतनगढ़-राजलदेसर सड़क मार्ग पर अंडरब्रिज के पास बीकानेर से जयपुर जा रही स्लीपर कोच अनियंत्रित होकर शनिवार की शाम डिवाईदार से टकरा गई और रोंग साईड आकर रतनगढ़ से मोमासर जा रही मिनी बस के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मिनी बस में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका ने एंबुलैंस के माध्यम से रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को रैफर किया गया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर व जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार बीकानेर से रवाना होकर जयपुर की ओर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डीवाईडर से टकराकर गलत साईड आ गई और रतनगढ़ से मोमासर जाने वाली मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 14 वर्षीय सुमित जाट, 15 वर्षीय सुनिल जाट, 13 वर्षीय सुशील जाट निवासी बंडवा, 18 वर्षीय साहिल, 35 वर्षीय गोविंद भाटी, 60 वर्षीय गिरधारी प्रजापत निवासी राजलदेसर घायल हो गए। घायलों को निजी साधन व एम्बुलैंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर घायलों का उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुमित को गंभीर चोट लगने के कारण बीकानेर रैफर किया गया है। मिनी बस में सवार घायल गोविंद ने बताया कि स्लीपर बस की गति काफी तेज थी, अनियंत्रित होकर उक्त बस गलत साईड में आकर टकरा गई। घटना के बाद स्लीपर बस का चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए और बस में सवार यात्री करीब दो घंटे से अधिक समय तक परेशान रहे। मिनी बस के यात्री अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला