Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क हादसे में युवक की मौत 

सड़क हादसे में युवक की मौत 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। गांव बीरमसर स्थित शराब ठेके से बाइक पर सवार होकर होटल पर खाना खाने जा रहे 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर मृतक के रिश्ते में भाई विक्रमसिंह ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि चूरू के गांव जोड़ी पट्टा सात्यु निवासी विक्रमसिंह ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि रिश्ते में उसका भाई अर्जुनसिंह रतनगढ़ के गांव बीरमसर स्थित शराब ठेके पर काम करता है। बीती रात अर्जुनसिंह व सरदारशहर तहसील के गांव खींवणसर निवासी सुरेंद्रसिंह ठेके से बाइक पर सवार होकर टीडियासर स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए आ रहे थे कि टीडियासर टोल से एक किलोमीटर पहले बाइक के आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। गंभीर हालत में अर्जुनसिंह को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला