Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भूतल पर आपातकालीन वार्ड का निर्माण शुरू 

भूतल पर आपातकालीन वार्ड का निर्माण शुरू 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय राजकीय बगड़िया अस्पताल का हाल ही में चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने निरीक्षण किया था। जिसके बाद आपातकालीन वार्ड को नीचे के तल पर लाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अब बगड़िया अस्पताल में नीचे स्थित वार्ड में आपातकालीन कक्ष बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। एडीएम मंगलाराम पुनिया की अध्यक्षता में भी इस बारे में हाल ही में बैठक कर जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बता दें कि नगरपरिषद की नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच ने इस बारे में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री से मिलकर अवगत करवाया था कि उपरी मंजिल पर इमरजेंसी वार्ड स्थित होने के कारण घायलों व दिल के मरीजों को काफी दिक्कत होती है। जिस पर चिकित्सामंत्री ने आपातकालीन वार्ड नीचे के फ्लोर पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इस बारे में नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच ने बताया कि सुजानगढ़ व आस-पास से आने वाले मरीजों के लिए फर्स्ट फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचना अत्यंत कष्टप्रद व जोखिमपूर्ण था। इस समस्या से चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह को अवगत करवाकर समस्या के समाधान के आदेश करवाए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला