Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पत्रकार पर हमले की निन्दा, सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन 

पत्रकार पर हमले की निन्दा, सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। आईएफडब्यूजे संगठन सरदारशहर इकाई की ओर से नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर टोंक जिले में कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले की निन्दा करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। संगठन के तहसील अध्यक्ष दीनदयाल लाटा ने बताया कि टोंक जिले के अलीगढ़ गांव में कवरेज कर रहे पत्रकार व कैमरामैन पर हुए जानलेवा हमले के घटनाक्रम में दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हनुमान वर्मा, पवन शर्मा, मुरलीधर बोचीवाल, मुन्नालाल राव , सुरेश शर्मा, मनोज दर्जी, चैनरुप वर्मा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला