Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीएम कार्यालय के आगे किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, बिजली, बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसान दे रहे हैं धरना 

एसडीएम कार्यालय के आगे किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, बिजली, बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसान दे रहे हैं धरना 


सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के आगे मंगलवार को दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के आगे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसान सभा के मंत्री काशीराम सारण ने बताया कि कृषि कनेक्शनों पर 6 घंटे बिजली देने की मांग, 2021 के बीमा क्लेम की मांग को लेकर सोमवार से अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों द्वारा धरना शुरू किया गया था। जिस पर प्रशासन ने अभी तक किसानों से कोई वार्ता नहीं की है। जिसको लेकर किसान सभा अनिश्चितकालीन धरना देकर किसानों की हक के लिए लड़ाई लड़ रही है। पिछले 4 दिनों से तहसील क्षेत्र में सर्दी का बहुत ज्यादा प्रकोप रहने से खेतों में खड़ी फसलों पर बर्फ जमने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। जिसको लेकर सरकार जल्द ही सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे। किसानों की उचित मांग को लेकर किसान सभा के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी हमारा आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर कल्याणराम सारण राजासर, उमाराम पोटलिया, कुंभाराम सारण भानीपुरा, उमेदसिंह सोडा पिचकराई ताल, हजारीराम सारण बंधनाउ, कुंभाराम बैजासर, भागीरथ बंधनाउ, भंवरलाल सुथार सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा