Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ. सतीश पूनिया ने किया एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उदघाटन 

डॉ. सतीश पूनिया ने किया एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उदघाटन 


जयपुर टाइम्स
चूरू। चूरू जिले के राजगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा हरियाणा प्रभारी व भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां व पैरालम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट व पद्मभूषण से सम्मानित देवेंद्र झाझड़िया ने किया और इस दौरान प्रदेशभर से पधारे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन में देशभर के खिलाड़ियों को बेहतर अत्याधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे खिलाड़ी अपने हुनर को निखारकर पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं।


युवाओं के लिए खेल शानदार:

कैरियर के साथ-साथ समाज, जिला, प्रदेश और देश में प्रतिष्ठा भी बढ़ाता है और देवेन्द्र झाझड़िया सहित देश के तमाम खिलाड़ी इन सभी नौजवान खिलाड़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला